भूलकर भी ना जाए दिल्ली की इन जगहों पर मानी जाती है Haunted
दिल्ली में घूमने के लिए काफी सारी जगह है जहां पर लोग घूमने के लिए जाना पसंद करते है। रात में लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है।

दिल्ली में घूमने के लिए काफी सारी जगह है जहां पर लोग घूमने के लिए जाना पसंद करते है। साथ ही दिल्ली में कुछ जगह ऐसी भी है जहा रात में लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है।
अब सभी जगहों में दिल्ली मं कई जगह ऐसी भी है जहा रात में क्या, दिन में भी जाने से लोगों को डर लगता है। दरअसल, इन जगहों से जुड़ी कई कहानियां सामने आई हैं। इसके अलावा इन सभी जगहों पर शाम के 6 बजे के बाद किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
दिल्ली कंटोनमेंट (Delhi Cantonment) 
इस जगह को दिल्ली की सबसे डरावनी जगह में से एक माना गया है। कई लोगों का कहना है कि जब वो इस जगह से रात को गुज़रे, तो सफेद साड़ी में एक महिला लिफ्ट मांगती नज़र आई। अगर कोई उस महिला को लिफ्ट देने से मना करें तो वो गाड़ी का पीछा करती है औऱ गाड़ी की स्पीड से दौड़ने लगती है।
लोथियन सेमेट्री (Lothian Cemetery) 
कई लोगों को ये जगह फिल्मी लगती है। वहीं कई लोगो का ये भी मानना है कि यहां भूत देखा गया है। दिल्ली की इस खौफनाक जगह पर राहरीरों को अक्सर भूतिया हंसी औऱ रोने की आवाजें सुनाई दी है। हालांकि ये एक कब्रिस्तान है और इसके चलते कई बार इस तरह की जगहों पर भूत की कहानियों को हवा दे दी जाती है।
संजय वन (Sanjay Van)
यह जगह किसी जंगल से कम नहीं है। क्योकिं ये पूरी तरह नेचर से घिरी है। वहीं कहा ये जाता है कि दिन के समय ये लोगों को खुश कर सकती है। लेकिन रात होते ही ये किसी डरावनी जगह से कम नहीं है।
कई लोगों का कहना औऱ मानना ये है कि यहां पर सफेद साड़ी में एक बुढ़ी औरत को देखा गया है। अचानक धक्का, जोरदार थप्पड़, गर्मी की रातों में कोहरा दिखना। क्या ये सब सच में हो सकता है?
जमाली कमाली का मकबरा (Jamali Kamali Tomb) 
दिल्ली के महरौली में मौजूद इस सकबरे में 16वीं शताब्दी के सूफी संत जमाली- कमाली का कब्र है। लोगों का कहना है कि यहां पर जिन्न रहते है। वहीं कुछ लोगों ने यहां डरावने अनुभव किए है।
फिरोज शाह कोटला फोर्ट (Feroz Shah Kotla Fort) 
दिल्ली की इस जगह से भी जुड़ी काफी कहानियां सामने आई है। ख़बरो की माने तो कहा जाता है कि इस फोर्ट में जिन्न है। वहीं ये भी सामने आया है कि गुरूवार की शाम यहा लोग जिन्न को खुश करने के लिए पहुंचते है। इसी के साथ यहा पर अचानक ही एक अजीब बदबू आने के भी बात कही गई है।
खूनी दरवाजा (Khooni Darwaza) 
जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर कई लोगों ने चीखनें और रोने की आवाज़े सुनी है। दरअसल, इस जगह का नाम डरावनी जगहों की लिस्ट में होने के कई कारण है। यहा तीन राजकुमारों की निर्मम हत्या की गई थी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देने की भी बाते सामने आई है।
चोर मीनार (Chor Minar) 
दिल्ली में पार्टी और नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए हौज खास विलेज एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। लेकिन ये बाद शायद बहुत ही कम लोग जानते है कि ये दिल्ली की डरावनी जगह में से एक है।
यहा का चोर मीनार ऐसी बिल्डिंग है, जिसके बारे में लंबे समय से कयास लगाए जा रहे है। दरअसल, मीनार की ऊपरी दीवारों में छेद है। जिसके बारे में माना जाता है कि इसे भाले से बनाया गया था।
वही ये भी कहा जाता है कि इन छेदों में चोरों के सिर थे जिन्हें अला-उद-दीन खुलजी के शासन के दौरान सजा दी गई थी। माना ये जाता है कि रात में चोरों की आत्माएं यहा आती है।
कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court)
कॉम्प्लेक्स के कई वकीलों ने अपने आस पास की गलत एक्टिविटी को महसूस किया है। कड़कड़डूमा कोर्ट भी डरावनी जगहों में से एक है। दरवाजों का बंद होना और खुलना, टिमटिमाती रोशनी, दीवारों के माध्यम से एक धुंधली परछाई दिखना। ये सभी चीज़े कोर्ट में लगे विजिलेंस कैमरे में कैद हुई है।
भूली भटियारी (Bhuli Bhatiyari Ka Mahal) 
ये जगह भयानक कहानियों और भूतिया शोर के लिए फेमस है। इस जगह पर भी यही सलह दी जाती है कि यहा सूर्यास्त के बाद जाना नहीं चाहिए।
अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli) 
इस जगह को भी दिल्ली की डरावनी जगहों में से एक में शामिल किया गया है। माना जाता है कि एक टाइम पर इस जगह पर काली पानी हुआ करता था। वहीं ये काला पानी उदास लोगों को अपनी तरफ खींचता था, ऐसे में कई लोगों ने इस काले पानी में कूद कर आत्महत्या की थी।
ये भी पढ़े: इस साल ज़रा हटके होगी वेडिंग, जब दिल्ली के इन बाज़ारों से करेंगे खरीदारी