दिल्लीवासियों के लिए डबल टेंशन, बाहर प्रदूषण और घर में बड़ा डेंगू का खतरा

पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के मामलों में 41.5 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई। आपको बता दें कि पिछले साल डेंगू के कुल 1537 मामले सामने आए थे

पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के मामलों में 41.5 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई। आपको बता दें कि पिछले साल डेंगू के कुल 1537 मामले सामने आए थे और इस साल अभी तक 2175 मामले दर्ज हो चुके है बता दें कि अभी तक इस बीमारी से किसी की मौत की खबर नहीं आई है।

पब्लिक हेल्थ विभाग के अनुसार इस साल डेंगू के मामले पिछले 4 साल की तुलना में अधिक है जानकारी के मुताबिक पिछले साल डेंगू के मामले 1537 थे और साल 2020 में डेंगू के 612 मामले सामने आए इसके अलावा साल 2019 में इस समय तक 1530 और साल 2018 में अक्टूबर के अंत तक 1595 मामले सामने आये।

आपको बता दें कि साल 2021 में डेंगू से 23 और 2020 में डेंगू से एक और 2019 में दो और 2018 में डेंगू से 4 लोगों की मौत हुई थी। पब्लिक हेल्थ विभाग के अफसरों के मुताबिक पिछले दिनों की तुलना में रात का तापमान दिन के तापमान की तुलना में काफी निचे है अगर तापमान 24 डिग्री से कम होता है तो मच्चर इस तापमान में सर्वाइव नहीं कर सकते। लेकिन अगर घरों के अंदर का तापमान अभी भी 27 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो तो इतना तापमान मच्छरों के सर्वाइव करने के लिए बेहतर माना जाता है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: अमृतसर और आनंद विहार के लिए यहाँ से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रैन

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!