पार्क में खेल रहे 2 मासूमों को नशे में धुत टेम्पो चालक ने रौंदा
दिल्ली के नसीरपुर में हुआ एक हादसा जहां नशे में एक ट्रक ड्राइवर ने दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ा दी। ट्रक चालक नशे में था


दिल्ली के नसीरपुर में हुआ एक हादसा जहां नशे में एक ट्रक ड्राइवर ने दो बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया। दरसअल ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और उसने नशे में ट्रक मोड़ते वक़्त बाहर खेल रहे दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ा दी।
ट्रक के नीचे दोनों बच्चे जिनकी उम्र 4 और 8 साल आ गए और उनकी मौत हो गयी। हालांकि वहीं ड्राइवर उन दोनों बच्चों को अस्पताल भी लेकर गया परन्तु डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवारजनों ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR तो दर्ज करा दी है। परन्तु अभी उस पर पुलिस का एक्शन बाकी है।
ये भी पढ़े: पुलिस को चकमा दे, ठगे एक लाख रूपए