DTC ने शुरू की रिंग रोड पर E-bus Service, खर्च होंगे इतने रुपये

रिंग रोड पर यात्रियों के बसों के लिए लंबे इंतजार के लिए अब DTC ने रिंग रोड के दोनों तरफ पहली बार 42 इलेक्ट्रिक बसें उतार दी हैं

दिल्ली में सरकार द्वारा लोगों की सेवा के लिए बहुत सी नई चीज़े लायी जा रही है। ऐसे में दिल्लीवासियों के सफर के लिए और साथ ही रिंग रोड पर यात्रियों के बसों के लिए लंबे इंतजार के लिए अब दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने रिंग रोड के दोनों तरफ पहली बार 42 इलेक्ट्रिक बसें उतार दी हैं। जिससे अब यात्रियों को मुद्रिका बसों में महज 10 मिनट के अंतराल पर बसें मिल जाएगी और रिंग रोड के करीब 50 किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को महज 25 रुपये टिकट पर खर्च देने होंगे।

बता दें कि रिंग रोड पर ई-बस सेवा की शुरुआत हो गयी है जिससे अब यात्रियों को दिल्ली के किसी भी कोने में जाने के लिए बस कनेक्टिविटी उपलब्ध हमेशा रहने वाली है। ऐसे में DTC के रिंग रोड पर दोनों तरफ (अप/डाउन) यात्रियों को कश्मीरी गेट से ई-बसें सुबह 5 बजे से शरू हो जाएगी। वही आखिरी बस रात 9 बजे तक ही चलेगी और इस रूट की बसें दोनों दिशाओं में ISBT कश्मीरी गेट से चलाई गई हैं।

हालाँकि, DTC ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ISBT कश्मीरी गेट से दोनों दिशाओं में पर्यावरण अनुकूल 42 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानें वाली है जिससे दिल्ली के यात्रियों को एक आसान, सुविधाजनक और कुशल सेवा बसों द्वारा प्रदान की जानें वाली है।

इतना ही नहीं बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सराय काले खां, लाजपत नगर, धौला कुआं, पंजाबी बाग, आजादपुर, गुरु तेग बहादुर नगर और कश्मीरी गेट से भी चलाई जाएगी। ऐसे में बसों के परिचालन संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 011-41400 400 या 1800118181 से हासिल कर सकते है। लेकिन अभी दिल्ली में फिलहाल 300 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!