Du Admission: कॉमन सीट एलोकेशन के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू, पड़े खबर

डीयू प्रशासन की सलाह है कि कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चुने इसके लिए आपको वरीयता भी ध्यान से चुनना होगा वरीयता भरने की समय सीमा....

डीयू प्रशासन की सलाह है कि कॉलेज व कोर्स का ज्यादा से ज्यादा चुने इसके लिए आपको वरीयता भी ध्यान से चुनना होगा। वरीयता भरने की समय सीमा जब समाप्त हो जायेगी उसके बाद कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2022-23 के तहत स्नात्तक कोर्सेज में दाखिलों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा पड़ाव सोमवार से शुरू हो गया है। पहले चरण व दूसरे चरण की प्रक्रिया दोनों एक साथ चलेगी। इस तरह से आवेदन भी किया जा सकेगा इसके अलावा अब छात्र कॉलेज व कोर्स की वरीयता का चयन भी कर सकते है। बता दें इन दोनों चरणों की प्रक्रिया अभी 10 अक्तूबर तक रहेगी।

डीयू में 12 सितंबर से स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हुई थी। जिन्होंने पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर लिया था, उन्हें अब कॉलेज व कोर्स की वरीयता चयन करने के लिए आगे बढ़ना होगा। जिन-जिन छात्रों ने पहले चरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है वो भी अब दूसरे चरण के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

डीयू प्रशासन के अनुसार दूसरे चरण में छात्राओं को अपने सीयूईटी यूजी पेपर को उन विषयों के साथ मैप करेंगे जो इन्होने बारहवीं कक्षा में अच्छा उत्तीर्ण किया है। बता दें दूसरे चरण में छात्र अपने सीयूईटी(CUET) के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर अपने कोर्स संबंधित सीयूईटी (CUET) स्कोर को देख सकेंगे, जिसमें वह दाखिले के योग्य हैं। इस कोर्स से संबंधित सीयूईटी स्कोर की स्वत: गणना होगी जो छात्र के डैशबोर्ड पर दिखाई देगा।

पोर्टल पर वरीयता चयन सेक्शन में कॉलेज और कोर्स के क्रम को देना है। उपलब्ध वरीयता टैब सभी सभांवित कोर्सेज व कॉलेज संयोजन को प्रदर्शित करेगा, फिर उसके बाद छात्र को चुनना होगा। इसके अलावा छात्र एडवांस फिल्टर टैब का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें वह कॉलेज व कोर्स दोनों को फिल्टर कर सकते हैं। छात्र को अपनी पंसद के अनुसार वरीयता को चुनना है।

यदि छात्र कोई भी छात्रअपने कॉलेज व कोर्स के क्रम को बदलना चाहता है। तो वह पोर्टल पर उपलब्ध टॉप-बॉटम वरीयता आइकन का उपयोग भी कर सकता है। और वो जैसे ही अपनी वरीयता भर देता है तो उसका क्रम दिख जाएगा। और उसके बाद वरीयता क्रम की पुष्टि के सेव चेंजेस का बटन दबाना होगा। फिर उसकी सभी प्राथमिकताएं तय हो जाएंगी।

डीयू प्रशासन की सलाह है ये कि कॉलेज व कोर्स को ज्यादा से ज्यादा चुने। और इसके लिए वरीयता को भी ध्यान से चुनें। बता दें आप वरीयता भर देते हो तो सीमा समाप्त होने के बाद कॉलेज व कोर्स बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार डीयू दाखिले से जुड़ी सभी जानकारी देने के लिए 27 सितंबर से ऑनलान (पब्लिक अवयेरनेस) वेबिनार आयोजित करने जा रहा है। बता दें मंगलवार को तीन बजे से चार बजे तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत दाखिले की पूरी जानकारी दी जाएगी। 28 सितंबर को इसी समय पर अंडर ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क, 29 सितंबर को ईस के दाखिले की जानकारी, 30 सितंबर को एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्लयूएस, पीडब्लयूडी की आरक्षण नीतियों, व 03 अक्तूबर को एनसीवेब के दाखिले के संबंध में जानकारी दी जाएगी

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर भेजती थी अपने प्रेमी को, दोनों गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!