DU Recruitment: डीयू में जल्द मिलेगी नौकरी, चुनाव के बाद 12 कॉलेजों में भर्ती की प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दिल्ली सरकार से वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। उम्मीद है कि विधानसभा

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दिल्ली सरकार से वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव और विश्वविद्यालय में होने लगे है, अकादमिक और कार्यकारी परिषद के चुनाव के बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात की थी। उन्होंने भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का विश्वास दिलाया है।
दो साल से चल रही भर्ती प्रक्रिया
डीयू में विगत दो सालो से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 4500 हजार से कम शिक्षकों को भर्ती किया गया है। हालांकि, 12 कॉलेजों में सरकार तथा श्वविद्यालय के बीच तालमेल न बैठने से चलते प्रक्रिया नहीं हो रही है। कॉलेजों में कम से कम एक हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।
लंबे वक्त से नहीं हो पाई भर्ती प्रक्रिया
वर्तमान में कॉलेजों में तदर्थ तथा अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही है। कई तदर्थ शिक्षक दूसरे कॉलेजों में भर्ती हुई हैं। जिसके बाद वह पद भी रिक्त हुए हैं। इससे शिक्षकों पर पढ़ाई का दबाव भी पड़ रहा है।
डीयू अकादमिक परिषद के सदस्य डा. हरेंद्र तिवारी ने कहा, दिल्ली सरकार की ओर से पदों को स्वीकृत नहीं माना गया है। इसी वजह से लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पा रही।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर 12 कॉलेजों को सरकार को देने और पूरा फंड केंद्र से देने की बात कही थी। जिसके बाद दक्षिण परिसर के निदेशक प्रो. श्री प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित हुई थी।
कुलपति ने दिया आश्वासन
समिति ने सुझाव दिया था कि सभी पदों पर शिक्षक पढ़ा रहे हैं और उन्हें सैलरी मिल रही है। इसलिए सभी पद स्वीकृत हैं। इन पर भर्ती की जानी चाहिए। कॉलेजों के लिए फंड दिल्ली सरकार ही दे।
डूटा अध्यक्ष प्रो. अजय भागी ने कहा, “12 कॉलेजों की सुविधा वाजिब है। कुलपति प्रो. योगेश सिंह से हमने इसे सुलझाने की मांग हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि चुनाव के बाद वह प्रकिया को शुरू करेंगे।”
इंडियन नेशनल टीचर कांग्रेस के चेयरमैन प्रो. पंकज कुमार गर्ग ने कहा, “भर्ती पक्रिया जल्द शुरू होना चाहिए। राज्य सरकार को शिक्षकों की सैलरी समय पर देना सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही उनके रुके हुए एरियर के भुगतान किए जाने चाहिए।”









