दिल्ली में होने वाले भाजपा के रोड शो के चलते आज बंद रहेंगे कई रास्ते, एडवायजरी जारी

देश की राजधानी दिल्ली में आज भाजपा द्वारा तीन बजे से संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक एक बहुत बड़ा रोड शो निकलने वाला है

देश की राजधानी दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तीन बजे से संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक एक बहुत बड़ा रोड शो निकलने वाला है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले है। साथ ही भारी संख्या में लोगों के शामिल होने के संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया की रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में स्मूथ ट्रेफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था तैयार की है। वही दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह भी दी है कि जरूरी न हो तो नई दिल्ली में आने से बचें और साथ ही पर्याप्त समय लेकर चलें।

दोपहर 2.30 से ये मार्ग बंद रहेंगे

ऐसे मेम भाजपा के रोड शो के चलते सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ये शो चलेगा जहां इन सड़के अशोक रोड विंडसर प्लेस से जीपीओ (दोनों कैरिज्वे), जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग जयसिंह रोड, संसद मार्ग, जनपथ से संसद मार्ग तक टॉलस्टॉय मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर से संसद मार्ग तक रफी मार्ग और बांग्ला साहिब लेन बंद रहने वाली है।

इन मार्गों पर प्रभावित रहने के आसार

वही बहुत सी सड़को पर रोड शो के चलते बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड, पंचकुईया रोड, रायसीना रोड, रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, सुनहरी मस्जिद से रेल भवन गोलचक्कर तक रफी मार्ग, डीडीयू मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग आदि मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की सम्भावना जताई जा रही है।

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!