छठ पूजा के चलते इन जगह पर लग सकता है जाम, कई मार्ग होंगे परिवर्तित

जैसा की आप सभी जानते है की छठ पूजा का पर्व चल रहा है। और इसी के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने काफी रास्ते और जगहों से बचने की

जैसा की आप सभी जानते है की छठ पूजा का पर्व चल रहा है। और इसी के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने काफी रास्ते और जगहों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कई रास्तों को परिवर्तित भी किया जाएगा। ऐसे में इन रास्तों पर जाने से आपकी मुश्किल बढ़ सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं किन रास्तों पर जाम लग सकता है और कौन से रास्ते परिवर्तित होंगे।

इन रास्तों पर जाम लगने की आशंका

दूसरा पुस्ता सोनिया विहार, वीर सावरकर हॉस्पिटल ग्राउंड, साईं मेमोरियल स्कूल गीता कॉलोनी, ताज सरताज पार्क के सामने। ताज एन्क्लेव, कृष्णा मार्केट झिलमिल कॉलोनी, सीबीडी ग्राउंड, चिराग दिल्ली नाला के निकट, पीएसी कैंप आली विहार घाट, जैन मंदिर सूरज कुंड रोड के पास डीडीए ग्राउंड, यूपी बिहार एकता महामंच छठ पूजा समिति, एच-ब्लॉक, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पीछे समेत बाकि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगने की आशंका है।

मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे, बचने की सलाह

प्रमुख तालाबों से सटी सड़कों पर 19 नवंबर की शाम तथा 20 नवंबर, 23 की सुबह यातायात का सामान्य प्रभावित होने की आशंका है। यातायात पुलिस ने जमीनी जरुरत के अनुसार उचित मार्ग बदल दिए जाएंगे। यात्रियों को छठ पूजा के रास्ते से सटी सड़कों आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से ITO, विकास मार्ग, पुश्ता रोड तक जाने वाली सड़कों से बचना होगा। रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड, मां आनंदमई मार्ग आदि से बचने की सलाह दी है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!