यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के इन इलाकों में बढ़ी पानी की किल्लत
यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ता जा रहा है जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत जारी है

यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ता जा रहा है जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत जारी है दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम प्रभावित हुआ है और हालत में सुधार होने तक पानी की किल्लत जारी रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने यह भी बताया कि दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली,पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में पानी कम आएगा। भारतीय मानक ब्यूरो के मुताबिक पिने के पानी में अधिकतम 0.5 PPM तक अमोनिया स्वीकार्य किया जा सकता है इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड वर्त्तमान में 0.9 PPM वाले पानी को ट्रीट करने की क्षमता रखता है।
जानकारी के मुताबिक 4 साल पहले भी दिल्ली के पानी में अमोनिया ज्यादा पाने की वजह से काफी बवाल मच गया था और फरवरी 2018 में दिल्ली जल बोर्ड की याचिका पर एनजीटी ने दिल्ली और हरियाणा सरकार को पानी में प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के आदेश दिए थे और दोनों ही सरकार प्रदूषण और अमोनिया को पानी में बढ़ते स्तर के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे थे और तब सुनवाई में बताया गया था कि वज़ीराबाद का ट्रीटमेंट प्लांट सही से काम नहीं कर है जिस वजह से पानी में अमोनिया का स्तर काफी ज्यादा मात्रा में मिला है।
बता दें कि सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने एनजीटी ने अपनी जब रिपोर्ट दी थी तब उसमे अमोनिया का स्तर यमुना में 38.0mg तक पाया गया था। जबकि यह 0.8mg से ऊपर नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़े: रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, वैष्णो देवी के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन










