दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते इन पांच लाख कारों पर लगने वाला है बैन
परिवहन विभाग के द्वारा बृहस्पतिवार को बताया गया है कि अगर BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजलवाहन चलते पाया गया ताे सीधा 20 हजार का जुर्माना लगेगा।

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता दिख रहा है और इसी को देखते हुए अब सख्ताई और और बधाई जा रही है और इसी से जुडी खबर सामने आयी है जहां BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार चला रहे हैं तो आज से इन्हें छोड़ सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की आदत डाल लें। इसके पीछे की वजह है कि परिवहन विभाग द्वारा अब दिल्ली में इन कारों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि परिवहन विभाग के उपायुक्त योगेश जैन द्वारा बृहस्पतिवार को ही जारी किये गए आदेश में बताया गया है कि अगर BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल चार पहिया वाहन चलते पाया गया ताे उसके मालिक पर सीधा 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। वही दिल्ली में बीएस-3 के 2,07,038 पेट्रोल वाहन और बीएस-4 के 3,09,225 डीजल वाहन अभी मौजूद हैं।
40 प्रतिशत प्रदूषण में हिस्सेदारी
देखा जाए तो दिल्ली में ऐसी कुल पांच लाख कारें पंजीकृत हैं, जिनसे लोग दिल्ली और NCR क्षेत्र के आवागमन करते हैं और ये कारें आज से नहीं चल सकेंगी। साथ ही इन कारों पर प्रतिबंध इसलिए भी लगाया गया है, क्योंकि दिल्ली मेें कुल होने वाले प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी 40% के करीब है।
हालाँकि, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को भी देखते हुए राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा दिल्ली और NCR क्षेत्र में इलेक्ट्रिक और CNG से चलने वाले सार्वजनिक वाहनों को बढ़़ावा देने का निर्देश भी दिया गया है। वही इसके अलावा 1 नवंबर से दिल्ली में NCR से केवल BS-6 श्रेणी वाली बसें ही दिल्ली में आ पा रही हैं और इस बारे में भी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा आदेश भी जारी किए हुए हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










