नशे की लत की वजह से कर दी,गला रेतकर बस कंडक्टर की हत्या

दिल्ली के जगतपुर इलाके में नशे की लत की वजह से बस में कंडक्टर के तौर पर काम करने वाले एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी।

दिल्ली के जगतपुर इलाके में नशे के आदी दो व्यक्तियों ने नशे की लत की वजह से बस में कंडक्टर के तौर पर काम करने वाले एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी।

मामले की खबर पुलिस को बस के ड्राइवर कांति ने दी। कांति के मुताबिक़ बस कंडक्टर दीपक वजीराबाद का रहने वाला था। वह उसके साथ बस में पिछले 10 सालों से कंडक्टर के रूप में काम कर रहा था।

सभी बसों की तरह जगतपुर स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के पास ही इनकी बस भी खड़ी होती थी। सुबह जब कांति बस निकालने के लिए वहां पहुंचा तो उसको बस में खून से लथपथ दीपक की लाश मिली। जिसकी गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस ने वहां लगे कैमरे की CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान फैज रहमान और मोहम्मद फराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि की दोनों पकड़े गए आरोपी नशे के आदी है और पैसों के लालच में उन्होंने दीपक की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

Tax Partner

ये भी पढ़े: Election Commission ने लगाई चुनाव रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!