अलीपुर में मामूली विवाद के चलते कार चालक ने लोगों को कुचला, गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि यह मामला 26 अक्टूबर का है, जब दिल्ली के अलीपुर के आवासीय इलाके में कार सवार की एक बाइक सवार से बहस हो गई और फिर...

राजधानी दिल्ली में रोड रेज का एक खौफनाक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के अलीपुर इलाके में मामूली विवाद के चलते एक कार चालक ने कई लोगों को अपनी कार से कुचल दिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई,

लेकिन तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे मे रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि यह मामला 26 अक्टूबर की है, जब दिल्ली अलीपुर के आवासीय इलाके में एक कार सवार की एक बाइक सवार से बहस हो गई और फिर इसके बाद दोनों में झगड़े की नौबत आ गई और फिर बाइक सवार के पक्ष में कई और लोग भी मौके पर आ गए और फिर कहा-सुनी होने लगी।

इसके बाद गुस्से में आकर कार चालक ने वहां मौजूद लोगों पर कार चढ़ा दी और फिर कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह है कि गाडी से कुचलने के इस मामले में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और साथ ही आरोपी कार चालक को गिरफतार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच अभी जारी है। आरोपी का नाम नितिन मान है और वह राजधानी दिल्ली का ही रहने वाला है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक गुस्से में आकर सबको कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। आउटर नार्थ के अनुसार, पीसीआर को इस मामले के संबंध में कॉल आई थी। लेकिन जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौके पर पहुंची तो न ही शिकायतकर्ता औऱ न ही आरोपी कार का चालक मौके पर मौजूद था। मौके पर पता चला कि घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Accherishtey
ये भी पढ़े: दिल्ली के बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!