दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों के कारण, कोरोना के रिज़र्व्ड बेड्स में की गई कटौती

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों में इज़ाफ़ा और हॉस्पिटल में बेड्स की कमी होने के चलते दिल्ली सरकार ने एक मुख्य कदम उठाया है

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों में इज़ाफ़ा और हॉस्पिटल में बेड्स की कमी होने के चलते दिल्ली सरकार ने एक मुख्य कदम उठाया है।

दिल्ली सरकार ने बताया है कि कोरोना के घटते मामलों को नज़र में रखते हुए, प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व्ड बेड्स को कम कर दिया गया है। इसकी वजह से डेंगू के मरीज़ों के लिए अधिक बेड्स उपलब्ध हो सकेंगे।

आपको बता दें कि लोकनायक हॉस्पिटल में कोरोना के लिए आरक्षित 700 बेड्स की संख्या अब 450 कर दी गई है। जिससे बचे हुए 250 बेड्स डेंगू के इलाज के लिए इस्तेमाल किये जाएंगे।

इसी के साथ राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना के लिए 600 रिज़र्व्ड बेड्स की संख्या को घटाकर 350 कर दी गई है। बचे हुए 250 बेड्स यहां पर भी डेंगू के इलाज के लिए बढ़ गए हैं।

इसके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल और सभी नर्सिंग होम जिनकी क्षमता 100 बेड्स या उससे अधिक है, अपनी कुल बेड्स की क्षमता का केवल 10% ही कोरोना के मरीज़ों के लिए आरक्षित रख सकते हैं।

बहरहाल सरकार का वादा है कि उनके इस फैसले से प्राइवेट हॉस्पिटल्स में डेंगू के मरीज़ों के लिए बेड्स की उपलब्धता में इज़ाफ़ा होगा।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi Metro के अंडरग्राउंड स्टेशनों पर नहीं होगी अब नेटवर्क की परेशानी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!