G-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा अब जलभराव

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है जहां G-20 सम्मलेन के दौरान जलभराव को रोकने के लिए स्थानीय निकायों से संपर्क साधा है

दिल्ली में अक्सर देखा जाता है की जलभराव बहुत समय से एक दुविधा दिल्लीवासियों के लिए बन रखी है। ऐसे में अब इसको दूर करने के लिए जो की रोहतक रोड और एमबी रोड (पुल प्रह्लादपुर अंडरपास) पर ज्यादा देखा जाता है और बीते चार वर्ष में यहां 16-16 जगहों पर पानी भर जाता है जिसके अलावा वर्ष 2022 में भी दिल्ली में कुल 207 जगहों पर पानी जमा हुआ देखा गया था।

इन सब के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है जहां दिल्ली पुलिस ने G-20 सम्मलेन के दौरान जलभराव को रोकने के लिए स्थानीय निकायों से संपर्क साधा है और इस सर्वे के आधार पर सभी एजेंसियों को पत्र लिखा गया है जिसमे ट्रैफिक पुलिस ने गृहमंत्रालय को इसकी जानकारी दी है।

ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सितंबर में जब जी-20 सम्मेलन होगा तो मानसून का मौसम होगा और उससे कई जगह इस समस्या को देखा जा कसता है और ऐसे में सड़कों पर पानी जमा होने की संभावना जरूर होगी और इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे करवाया है। जिससे ये सामने आया है कि दिल्ली की सड़कों पर कहां जलभराव होता है।

वही इस सर्वे के मुताबिक, हर साल जलभराव के स्थान बढ़ते जा रहे हैं और बीते वर्ष की ही बात करे तो 2022 में ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन व सोशल मीडिया पर 132 शिकायतें आईं थीं और ऐसे ही वर्ष 2021 में 211 जगहों पर जलभराव व 297 शिकायतें, वर्ष 2020 में 145 जगहों पर जलभराव व 175 शिकायतें और वर्ष 2019 में 82 जगहों पर जलभराव व 112 शिकायतें आईं लोगों द्वारा आयी थीं।

हालाँकि, सर्वे से ये भी पता लग गया कि रोहतक रोड व एमबी रोड पर सबसे ज्यादा जभराव देखने को मिलता है, जबकि ये दोनों प्रमुख मार्ग भी माने जाते हैं जहां रोहतक रोड पर राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन (दोनों कैरिज्वे) पर वर्ष 2019 में 2 जगह, वर्ष 2020 में 2, वर्ष 2021 में 8 व वर्ष 2022 में चार जगह पर जलभराव देखा गया था। वही इसी तरह MB रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में वर्ष 2019 में एक, वर्ष 2020 में 6, वर्ष 2021 में 7 और वर्ष 2022 में दो जगहों पर ज्यादा मात्रा में जलभराव देखा गया था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!