दिल्ली के द्वारका में क्रेटा और इको कार में हुई टक्कर, चालक जिंदा जला
दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देर रात को दो कारों में आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। आग में एक कार चालक

Dwarka Expressway दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देर रात को दो कारों में आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। आग में एक कार चालक जिंदा जल गया व दूसरा घायल है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रात सवा 12 बजे सेक्टर 23 द्वारका थाना पुलिस को द्वारका एक्सप्रेसवे पर 2 गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने व जलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस कर्मी वहां पर गयी तो एक क्रेटा कार और एक इको वैन दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई मिली।
अभी नहीं हुई मृतक चालक की पहचान
दमकल विभाग की गाड़ी भी वहां पर आ गई। यहां पर पता चला कि इको वैन के चालक की आग से जलने से युवक की मृत्यु हो गई है। चालक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक के शव को सफदरजंग अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर 23 द्वारका थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की जांच चल रही है।
क्या बोले दमकल अधिकारी?
दमकल अधिकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 12 बजकर 20 मिनट पर दमकल विभाग को द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों के टकराने के बाद उसमे आग लगने की सुचना मिली थी।
Dwarka Expressway दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को बुझाया तो इको कार में जला हुआ शव बरामद हुआ। इस के चलते पता लगा की क्रेटा कार चालक को भी चोट लगी है। उसको पास के अस्पताल लेकर गए है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नेब सराय में मां-बाप और बेटी की हत्या









