Delhi Earthquake News: भूकंप से कांपी Delhi और NCR की धरती

Delhi Earthquake News: शनिवार सुबह 10 बजे से कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में लोगों को 15-20 सेकंड तक धरती में कम्पन महसूस हुई

Delhi Earthquake News: शनिवार सुबह दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक धरती हिल गयी। जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली एनसीआर समेत देश के कुछ बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए।

शनिवार सुबह 10 बजे से कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में लोगों को 15-20 सेकंड तक धरती में कम्पन महसूस हुई।

रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 6 मापी गयी। वहीँ भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश में बताया गया है।
नेशनल सेण्टर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान ताजिकिस्तान सीमाक्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया।

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिल्ली, नॉएडा , ग्रेटर नॉएडा, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम , फरीदाबाद, गाजियाबाद, हापुड़  इसका केंद्र रहे।

Aadhya technology

यह भी पढ़ें: Earthquake News: घाटी में 5.1 की तीव्रता से आया भूकंप, लोग सहमे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!