पेशाब करने के विवाद में हुई खुनी झड़प, 2 युवक घायल

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। जहाँ पेशाब करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी हिंसक रूप में तब्दील हो गई।

दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। जहाँ पेशाब करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी हिंसक रूप में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवको पर हमला कर दिया गया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवको की पहचान मोहित और विकास यादव के रूप में हुई हैं। आरोप हैं कि चाकू, तलवार और चापड़ से उन पर हमला किया गया। हालांकि, दोनों युवक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, घायल विकास यादव को सिर से लेकर पूरे शरीर तक करीब 35 टांके लगे हैं, जबकि मोहित के शरीर पर 9 टांके लगे हैं। दोनों का उपचार जारी हैं और परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। पीड़ितों का आरोप हैं कि जिन लोगो से उनका विवाद हुआ, उसमे मुख्य आरोपी संदीप आहूजा है, जो खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और “अखंड भारत मोर्चा” का अध्यक्ष बताता है। इतना ही नहीं बल्कि पीड़ितों ने कानून व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना हैं आरोपी की राजनितिक पहुंच होने के कारण पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

घायलों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे पुलिस थाने पहुंचे, तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। घायलों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में भी उन्हें तुरंत इलाज के लिए भर्ती नहीं किया गया, जिससे उनकी हालात और भी बिगड़ सकती थी। घायलों के परिजनों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतते हुए गंभीर धाराएं लगाने के बजाय हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी और डर का माहौल हैं। उनका कहना हैं कि अगर समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होती तो अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती।

पीड़ित परिवार का कहना है कि संदीप आहूजा के सोशल मीडिया पर कई प्रभावशाली नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे उसकी पहुंच का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। परिवार ने यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए वे निजी अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं, और सरकारी व्यवस्था से भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिल पा रही है।

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की अपील करते हुए मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके और इलाके में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।

यह भी पढ़े : 31 साल पुराने किडनैपिंग-मर्डर केस में यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!