दिलशाद गार्डन में गिरी पंप हाउस की दीवार, चपेट में आए कई वाहन, देखें तस्वीरें
दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में एक पंप हाउस की दीवार गिरने की बड़ी घटना सामने आई है, हादसे की चपेट में आए कई दोपहिया और चारपहिया वाहन

राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में एक पंप हाउस की दीवार गिरने की बड़ी घटना सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दीवार की लंबाई लगभग 60 फ़ीट की थी और उचाई 8 फ़ीट थी।
आपको बता दें कि दीवार गिरने से इसके नीचे कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी दब गए हैं। हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी को नुकसान पहुंचने की खबर सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर दिलशाद गार्डन इलाके में एक घर के ढहने की सूचना मिली थी। खबर मिलने के तुरंत बाद 3 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि घर नहीं बल्कि पंप हाउस की दीवार गिरी थी।
ये भी पढ़े: दोस्त ने की अपने दोस्त की 107 बार चाकू घोप के हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा और आँख निकाली












