दिल्ली के इस स्कूल परिसर में धंसी जमीन, गड्ढे में गिरा कर्मचारी, जानिए पूरा मामला
स्कूल कर्मचारी के गिरने की घटना के बाद से स्कूल प्रशासन की तरफ से एहतियात के तौर पर गड्ढे पर पॉलिथीन डालकर उसे ढका गया है।

राजधानी दिल्ली के खिचड़ीपुर सात ब्लॉक इलाके के निगम स्कूल के परिसर में एकाएक जमीन धंस गई। इस हादसे में स्कूल का एक कर्मचारी उस गड्ढे में जा गिरा, जिसे समय रहते तुरंत निकाल लिया गया है। आपको बता दे की स्कूल के पास ही रैपिड ट्रेन का कार्य चल रहा है। आशंका जताई जा रही है उसी निर्माण कार्य के चलते स्कूल परिसर की जमीन धंसी है।
इस हादसे के बाद स्कूल के दरवाजों को बंद कर दिया गया हैं। किसी भी शख्स को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। स्कूल कर्मचारी के गिरने की घटना के बाद से स्कूल प्रशासन की तरफ से एहतियात के तौर पर गड्ढे पर पॉलिथीन डालकर उसे ढका गया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
इस मामले में ऐसा बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व रैपिड ट्रेन के कर्मचारियों द्वारा आसपास स्थित मकान पर सपोर्ट भी लगाया गया है, जिससे की मकान न खिसके। वहीं, कुछ घटनस्थल के पास मकानों में रहने वाले लोगों को वहां से जाने के लिए बोला गया है। ये मकान स्कूल के बिल्कुल नजदीक बने हुए हैं।
ये भी पढ़े: नकली पुलिसकर्मी बन शराब तस्करों से करते थे उगाही, 6 गिरफ्तार