बाजारों को प्लास्टिक मुक्त करने की EDMC की पहल, दुकानदारों को बांटे जाएंगे कपड़े के थैले

EDMC आज से 30 दिनों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित करने जा रहा है जोकि भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ द्वारा समर्थित होगा

दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम एक और कवायद कर रही है। EDMC आज से 30 दिनों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित करने जा रहा है जोकि भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ द्वारा समर्थित होगा।

इस अभियान के तहत दुकानदारों को प्लास्टिक कचरे के बदले कपड़े के थैले और नागरिकों को सिंगल-यूज प्लास्टिक से बाहर निकलने के लिए प्रेरित और शिक्षित किया जाएगा।

EDMC के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को 10 जगहों पर शुरू किया जाएगा और धीरे धीरे इसमें ज्यादा से ज्यादा स्पॉट जोड़े जाएंगे। जहां यह अभियान शुरू किया जाएगा वो ये हैं: निर्माण विहार, लाल क्वार्टर, छोटा बाजार, रोहताश नगर, सब्ज़ी मण्डी मधु विहार, सैनी एन्क्लेव, खुरेजी फल बाजार, दिलशाद गार्डन और सतनाम रोड (कृष्णा नगर)

Tax Partner

ये भी पढ़े: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने काटा लड़की का गला

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!