Eid-ul-Adha Update : सरकार का बड़ा फैसला, खुले में कुर्बानी पर रोक

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर दिल्ली सरकार ने इस बार strict guidelines जारी की हैं। मुसलमानों का पवित्र त्योहार बकरीद इस साल...

दिल्ली।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर दिल्ली सरकार ने इस बार strict guidelines जारी की हैं। मुसलमानों का पवित्र त्योहार बकरीद इस साल 28 मई को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले दिल्ली सरकार ने law and order, cleanliness और social harmony को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री Kapil Mishra ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए इन guidelines की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह illegal होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ criminal case दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि कुर्बानी के लिए जानवरों की illegal buying-selling या transport करना भी कानून के खिलाफ है। सरकार ने कहा है कि public places, गलियों, सड़कों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से appeal की है कि कुर्बानी केवल authorized और designated places पर ही की जाए ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।

इसके अलावा कुर्बानी के बाद निकलने वाले waste को सीवर, नालियों या public places पर फेंकना भी पूरी तरह banned रहेगा। सरकार ने साफ किया है कि cleanliness rules का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

कपिल मिश्रा ने लोगों से त्योहार को peace, hygiene और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन guidelines का उल्लंघन करता है तो उसकी जानकारी पुलिस या दिल्ली सरकार के संबंधित विभाग को दी जा सकती है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त action लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Suspicious Death: DCP की पत्नी की मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!