दिल्ली में आठवीं के छात्र के साथ किया सामूहिक कुकर्म, पांच आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली की शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें, यहां सरकारी स्कूल में पढ़ रहे कक्षा आठ के लड़के

दिल्ली की शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें, यहां सरकारी स्कूल में पढ़ रहे कक्षा आठ के लड़के के साथ उसके सहपाठियों ने मिलकर कुकर्म किया। आरोप यह है कि छात्र के मना करने पर सभी छात्रों ने उसे मारा भी और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी छात्रों ने एक हफ्ते तक युवक साथ कुकर्म किया। पीड़ित छात्र ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र रोहिणी इलाके में अपने घरवालों के साथ रहता है। वह वहीं के एक स्कूल में पढाई करता है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि अप्रैल के महीने में उसके स्कूल में समर कैंपस आयोजित किया गया था। कैंप सुबह 11 से लेकर शाम चार बजे तक लगता था। कैंप में उसकी कक्षा के अंदर बाकि छात्र भी आते थे। इसी के चलते पांच छात्रों ने उसके साथ कुकर्म किया।

पीड़ित छात्र ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो छात्रों ने उसकी खूब पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी छात्रों ने उसे बताने पर धमकी भी दी। छात्र का आरोप है कि स्कूल के पार्क में सात दिनों तक डरा-धमकार छात्रों ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का कहना है कि उसने पूरी घटना के बारे में शिक्षकों को बताया, लेकिन उन्होंने उसे ही चुप करा दिया। अंत में परेशान होकर छात्र ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

वहीं, इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी ट्वीट कर बोला:

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!