पंचशील पार्क में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुले कई राज
देश की राजधानी दिल्ली के पंचशील पार्क में पिछले दिनों में 65 साल के व्यवसायी की हत्या की गई थी। इस मामले के आरोपी को दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के पंचशील पार्क में पिछले दिनों में 65 साल के व्यवसायी की हत्या की गई थी। इस मामले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने इसकी सुचना दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान अभय सिकरवार से हुई है, जो की मध्य प्रदेश के निवासी है। आरोपी को दिल्ली के मोतीनगर से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी वहां रसोइए के रूप में काम कर रहा था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी कई टीमों की व्यापक जांच के बाद की गई है।
पैसों की जरूरत, फिर चोरी करने घुसा आरोपी
उन्होंने बताया, ‘हादसे के बाद इलाके में लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद सिकरवार की गिरफ्तारी हो सकी।’ पुलिस के अनुसार, सिकरवार पहले उसी इमारत में सहायक के तौर पर काम कर चुका था। इससे उसे घर के नक्शे के जुडी जानकारी थी। उसने 4 वर्ष पहले इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर कार्य किया था। पुलिस ने बताया कि सिकरवार को अपनी महिला मित्र के लिए किराए पर फ्लैट लेने और कर्ज चुकाने के लिए पैसों की काफी जरूरत थी।
घटना की रात मृतक और आरोपी के बीच हुई थी हाथापाई
मृतक व्यवसायी रोहित कुमार यहां पर अकेले रहता था और सिकरवार ने उनके घर पर चोरी करने का सोचा था। उन्होंने कहा कि हादसे की रात अभय सिकरवार चोरी के इरादे से पहले तो घर में आया। इस के चलते रोहित कुमार जाग गए और दोनों के बीच मारपीट शुरू हुई लगी। जिसके बाद आरोपी ने कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद रोहित कुमार की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।









