दिल्ली में बना बिजली का संकट, केजरीवाल ने लिखी PM को चिट्ठी
बिजली संकट पर केजरीवाल की दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) सभी कंपनियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं

बिजली संकट पर केजरीवाल की दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) सभी कंपनियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली की आपूर्ति करने वाली तीनों बिजली कंपनियों (BSES राजधानी, बीएसईएस यमुना और TPDDL) के अधिकारी उपस्थित हैं।
जानकारी के मुताबिक बैठक में इस बात पर विचार विमर्श हो रहा है कि कोयले की कमी होने की वजह से उत्पन्न हुई बिजली की परेशानी कितनी बड़ी है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
इतना ही नहीं बल्कि कोयले की कमी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) को ही चिठ्ठी लिखी है।
Delhi could face a power crisis. I am personally keeping a close watch over the situation. We are trying our best to avoid it. In the meanwhile, I wrote a letter to Hon’ble PM seeking his personal intervention. pic.twitter.com/v6Xm5aCUbm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 9, 2021
इसी के साथ केजरीवाल ने चिठ्ठी में PM को थर्मल पावर प्लांट में कोयले की कमी और कोयले के मौजूदा स्टॉक के बारे में सूचित किया है।
साथ ही यह भी कहा है कि इन हालातों में गैस आधारित पावर प्लांट पर निर्भरता ज़्यादा बढ़ती है। लेकिन इतनी गैस नहीं है कि वह प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम कर सके। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में दखल देने की गुज़ारिश की है और अपनी 3 मांगे भी रखीं है:
- दूसरे पावर प्लांट से कोयला दादरी और झज्जर पावर प्लांट भेजा जाए।
- दिल्ली के गैस आधारित पावर प्लांट को उसकी क्षमता के हिसाब से पर्याप्त गैस दी जाए।
- इलेक्ट्रिसिटी एक्सचेंज में कोई घपला ना हो इसके लिए प्रति यूनिट इलेक्ट्रिसिटी बेचने का अधिकतम रेट तय किया जाए।
ये भी पढ़े: Delhi Crime: लिफ्ट देने से इंकार करने पर कैब ड्राइवर की हत्या










