दिल्ली में उठाये पहाड़-झरने का लुत्फ, बने 4 नए झरने, LG ने किया उद्घाटन

असोला भाटी में चार कृत्रिम झरनों के निर्माण कार्य चल रहा था जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आ सकते थे और अब ये पूरा हो गया है

दिल्ली में बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधा मिल सके और सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सके। ऐसे में कई निर्माण चल रहे हैं और कई पूरे हो चुके है। उनमे से एक निर्माण जो की असोला भाटी में चल रहा था अब वह पूरा हो चूका है और उसका उद्घाटन भी हो गया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि दिल्ली के असोला भाटी में चार कृत्रिम झरनों (four artificial waterfalls) के निर्माण कार्य चल रहा था जहां लोग एक पर्यटक स्थल के तौर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आ सकते थे और अब ये पूरा हो गया है। इसका उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 27 अक्टूबर को कर दिया है और बताया कि दिल्ली में कई परियोजनाओं को विकसित करने की संभावना भी जताई और बोले कि अब ऐसे ही दिल्ली में पर्यटन स्थलों की संख्या बढ़ेगी।

साथ ही इस बारे में उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “अब शहर में एक और पर्यटन स्थल होगा। यह दिल्ली में पर्यटन स्थलों को जोड़ देगा। यहां भाटी माइंस एरिया में 4 किमी. का ट्रैक विकसित किया गया है। आने वाले दिनों में यहां एक रेस्टोरेंट भी खोला जाएगा। कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसें भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। दिल्ली में और भी कई जगह हैं, जिन्हें पर्यटकों के लिए विकसित किया जा सकता है। यह कई एजेंसियों की कड़ी मेहनत के कारण संभव हुआ है।”

ऐसे में अब दिल्ली के लोगों को कही दूर पहाड़ देखने के लिए सफर नहीं करना होगा क्योकि झरना, झील और पहाड़ दिल्ली के लोगों को यही देखने को मिल जायेगा। इस निर्माण के बाद अब दिल्ली के अंदर ही झरना, झील, और पहाड़ इन तीनों का लुफ्त दिल्ली वासी उठा सकेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के असोला भाटी माइंस में बनी नीली झील पर चार आर्टिफिशियल झरनों का उद्घाटन किया है।

Accherishtey
ये भी पढ़े: Maruti ने लॉन्च की अपनी नई CNG वेरिएंट गाडी, कम कीमत में देगी 32 की माइलेज

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!