दिवाली के 3 दिन बाद भी दिल्ली की हवा ज़ेहरीली, वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 2 दिन तक गंभीर श्रेणी में रहने के बाद तीसरे दिन यानी सोमवार को और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार ख़राब होती जा रही है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता 2 दिन तक गंभीर श्रेणी में रहने के बाद तीसरे दिन यानी सोमवार को और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 626 दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार 7 नवंबर को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4,189 घटना दर्ज की गई है। ग़ौरतलब है कि दिल्ली के पॉल्युशन में इसका हिस्सा 48 फीसदी रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस साल पराली से पॉल्युशन का यह सबसे अधिक हिस्सा है।

सूत्रों की माने तो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज़ हवाओं की वजह से पराली का धुआं तेज़ी से दिल्ली की तरफ आ रहा है और राजधानी की हवा को ज़हरीला बना रहा है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक महिला समेत 2 को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!