हवा में सुधर होने के बाद भी, दिल्ली की हवा बेहद खराब! जानें आज का AQI

हवाओं की तेज़ चाल की वजह से शुक्रवार 17 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की हवा में सुधार देखने को मिला है

हवाओं की तेज़ चाल की वजह से शुक्रवार 17 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार देखने को मिला है। वहीँ दिल्ली की हवा अब भी बहुत खराब है।

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले अगले 48 घंटो में मौसमी दशाओं का साथ नहीं देने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बता दें कि आज सुबह का AQI (एक्यूआई) 319 रिकॉर्ड किया गया है। सफर के अनुसार यह गंभीर स्थिति है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, कल राजधानी का एक्यूआई 329 रहा था। इसी के साथ गुरुग्राम को छोड़कर एनसीआर के सभी इलाकों की हवा खराब श्रेणी में रही।

ग़ौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के बाद सबसे खराब हवा गुरुग्राम की 316 AQI के साथ काफी खराब रही है। बहरहाल, ग्रेटर नोएडा का AQI लेवल 222 रहा है जोकि सबसे कम रिकॉर्ड हुआ है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: गोकशी के मामले में मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!