दिल्ली: ब्रेकअप से नाराज़ पूर्व प्रेमी ने की महिला की गला रेंतकर हत्या

द्वारका में ब्रेकअप से नाराज़ पूर्व प्रेमी ने महिला की गला रेंत कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार।

स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस की टीम ने द्वारका सेक्टर 23 के अम्बरेही गाँव मे 10 जुलाई को हुई एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान जस्सर खेड़ी, बहादुरगढ़ के कृष्ण उर्फ ढीला के रूप में हुई है।

द्वारका के डीसीपी संतोष मीणा ने 12 जुलाई को हुई इस गिरफ्तारी की आज जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका सेक्टर 23 के एसएचओ आर. श्रीनिवासन और एसटीएफ के इंस्पेक्टर पवन तोमर के नेतृत्व में एसटीएफ के एसआई विवेक, एएसआई रंधावा, कॉन्स्टेबल आज़ाद और उनकी टीम ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पूर्व प्रेमी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक़ 10 जुलाई की देर शाम 07 बजे पीसीआर से सेक्टर 23 पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान मोनिका शर्मा के रूप में हुई थी। मृतका अपनी बेटी के साथ रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृत महिला की बेटी ने बताया कि वो अपने आंटी के घर गोयला डेयरी गई हुई थी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतका का बहादुरगढ़ के कृष्ण नाम के युवक के साथ संबंध था जिसे महिला द्वारा कुछ समय पहले ही खत्म कर दिया गया था।

Tax Partner

पुलिस ने महिला की बेटी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर छापेमारी कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने ब्रेकअप की वजह से हत्या की बात कबूली। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!