दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बीती रात हुए कार पार्किंग को लेकर एक विवाद में एक शख्स ने पिता और पुत्र को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद दोनों को अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। अभी दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आप को बता दें दिल्ली के भजनपुरा इलाके में वीरवार की रात एक पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने ही पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली मारने वाले आरोपित आरिफ को वहाँ के लोगों ने पकड़ लिया। जख्मी हालत में वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जहां दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। भजनपुरा थाने की पुलिस इस हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करके आरोपित की तलाश अभी कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के एक सदस्य सौरभ अग्रवाल ने बताया है कि पिछली रात जब मेरे पिता और भाई घर पर लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क को काफी रोके खड़ी है।
और इसके बाद उन्होंने उस कार मालिक से अपना वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें गाली देते हुए उनको धमकी देना शुरू कर दिया। और इसके बाद आरोपी ने देखते ही देखते कार के मालिक ने तमंचे लिए 10-15 लोगों को वहाँ इकट्ठा कर लिया। और फिर इस समूह के एक व्यक्ति ने मेरे पिता और भाई को गोली मार कर घायल कर दिया था।
मेरे पिता जी की हालत अभी गंभीर है और घायल भाई भी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उसकी भी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बता दें वीरेंद्र अपने परिवार के साथ यमुना विहार में ही रहते हैं। और उनके पड़ोस में फुरकान भी रहता है, जिसके घर में ये आरिफ किराये पर रहता है।
बता दें वीरेंद्र गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ किसी शादी में गए हुए थे। और रात करीब एक बजे दोनों शादी से घर वापिस लौट रहे थे, तभी घर के पास ही आरिफ ने अपनी कार बीच सड़क में खड़ी की हुई थी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपित को गिरफ्तार करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है। और साथ ही पुलिस ये पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि इस आरोपी ने ये हथियार कहां से खरीदा है।