पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने पर बेटे सहित बाहर आया बाप, जिंदा जल गई बच्ची

चौहान पट्टी गांव मेंपरसो यानि सोमवार की सुबह पटाखे के अवैध गोदाम में आग लगने पर ठेकेदार अपने बेटे को लेकर सही सलामत गोदाम

चौहान पट्टी गांव मेंपरसो यानि सोमवार की सुबह पटाखे के अवैध गोदाम में आग लगने पर ठेकेदार अपने बेटे को लेकर सही सलामत गोदाम से बाहर आ गया था। लेकिन आग में जलकर उसकी 10 साल की बेटी सोनम की मृत्यु हो गई थी।

बुरी तरह से जल चुकी हालत में उसका शव बरामद हुआ था, शुरुआत में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पहले ऐसा माना गया कि शव किसी कर्मचारी का है। सोनिया विहार थाना ने लापरवाही होने पर प्राथमिकी कर आरोपित गोदाम मालिक वजीराबाद निवासी जावेद को पकड़ लिया है।

गोदाम की देखरेख के लिए रखा था शख्स
पुलिस ने कहा कि जावेद ने पटाखों के भंडारण के लिए गोदाम सभापुर गांव के रहने वाले कृष्ण से किराए पर लिया था। जावेद ने गोदाम की देखने के लिए उत्तर प्रदेश के शामली में अफगान मोहल्ला के रहने वाले गुलनवाज को ठेकेदार में काम पर रखा था। ठेकेदार गोदाम में रहता भी था।

हादसे के वक्त बेटे को लेकर भागा
एक महीना पहले ठेकेदार ने बेटी सोनम और 8 साल के बेटे को गांव से अपने पास बुलाया था। दोनों बच्चे भी गोदाम में ही रह रहे थे। सोमवार की सुबह गोदाम में अचानक आग लग गई। हादसे के समय ठेकेदार अपने दोनों बच्चों के साथ सो रहे था। आग लगते ही ठेकेदार ने अपने बेटे को लेकर बाहर भाग गया, बेटी अंदर ही रह गई।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!