दिल्ली के कोर्टरूम में हुई जमकर लड़ाई, चले लात-घूंसे, देखे वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली के कोर्टरूम में हुई लड़ाई का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में है। दरअसल यह पूरा मामला एसईएम नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली के कोर्टरूम में हुई लड़ाई का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में है। दरअसल यह पूरा मामला एसईएम नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का है। जहाँ पर कोर्टरूम के अंदर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ और झडा इतना बढ़ गया कि हंगामा शुरू हो गया। बता दें कि यह कोर्ट व्यक्तिगत विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई करता है, जैसे धारा 107/151, यानी साधारण झगड़े से जुड़े केस। इसी बीच मामले की सुनवाई के चलते ही दो लोग खुद भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंची। यह पूरा मामला कब का है और किन दो लोगों के बीच लड़ाई हुई है, यह अभी तक नहीं पता लग पाया है। हालांकि ऐसा लग रहा है जैसे दो वकीलों के बीच यह लड़ाई हुई है।

सुर्खियों में रहा दिल्ली यूनिवर्सिटी
बता दें कि इससे पहले DU में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच का झडा खूब सुर्खियों में छाया रहा। दरअसल लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का एक ऐस ही वीडियो सामने आया था, जिसके अंदर वह क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए दिखाई दे रही थीं। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य ने शुरू हुई एक गई रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही इस वीडियो को कॉलेज के सभी शिक्षकों के साथ शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए यह एक देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट का नाम है ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का इस्तेमाल करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन।’

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!