बवाना में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद

राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात को कुर्सी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जानकरी मिलते ही दमकल

राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात को कुर्सी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जानकरी मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की पूरी टीम लगी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रविवार देर रात को मोतीनगर इलाके में एक जींस फैक्टरी में भी भीषण आग लगी थी। जिस पर 16 घंटे बाद काबू पाया गया था।

इतना ही नहीं आग के मामले इतने बढ़ते जा ढेर है की, मोती नगर के कर्मपुरा इलाके में रविवार रात को जींस फैक्टरी और आउटलेट में आग लग गई। सुचना मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर गयी और लगभग 16 घंटे की मेहनत के बाद अगले दिन चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन अभी भी दमकल की 8 गाड़ियां कुलिंग का काम कर रही है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत जाने की खबर नहीं थी। जांच के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका हो रही है। पुलिस आग लगने की वजह को जांच रही है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!