पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद

राजधानी दिल्ली में आग लगने के मामले आए-दिन बढ़ते जा रहे है। बता दें कि पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशन आरा रोड पर स्थित एक फैक्टरी

राजधानी दिल्ली में आग लगने के मामले आए-दिन बढ़ते जा रहे है। बता दें कि पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशन आरा रोड पर स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग गयी। आग लगने के कारन उस वक्त वहां पर हड़कंप मच गया। आग लगते ही इसकी खबर दमकल विभाग को दी गई, जिसके कुछ वक्त बाद ही दमकल विभाग की 18 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इस वक्त भी दमकल के वाहन आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह आग करीब 11.50 बजे लगी। आग लगने से धुआं इतना हो गया है कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखने को मिला।

आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली। अब तक इस मामले में किसी भी तरह कि कोई जनहानि की कोई खबर नहीं है।Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!