निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका

दमकल विभाग की छह से अधिक गाड़ियों को आग पर काबू पाने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लगा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं।

राजधानी दिल्ली में आग लगनेका मामला सामने आया है। दिल्ली के डीपीएस मथुरा रोड के नजदीक बनी झुग्गी में भीषण आग लग गई है। मामले में दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के नजदीक व डीपीएस मथुरा रोड के पीछे झुग्गी में आग लगने का मामला 5 बजकर 03 मिनट पर मिला था। जानकारी मिलने के बाद कुल 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और अब स्थिति कंट्रोल में है।

यह खबर लिखे जाने तक घाटनसथल पर किसी भी तरह के कोई भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में मथुरा रोड पर डीसीपी (DPS) स्कूल के पीछे स्थित झुगी-बस्ती में बुधवार शाम के वक्त आग लग गई। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। इस दौरान चार से अधिक सिलिंडर फट गए। दमकल विभाग की छह से अधिक गाड़ियों को आग पर काबू पाने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लगा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं।

स्थानीय निजामुद्दीन थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डीपीएस (DPS) मथुरा रोड के पीछे स्थित झुगी बस्ती में आग लगने की जानकारी बुधवार शाम के 5.03 बजे मिली थी। शार्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!