दिल्ली में मोबाइल चार्जर के लिए मां-बेटी में हुई मारपीट, जाने पूरा मामला
डेढ़ की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, वसंत विहार इलाके में एक मोबाइल चार्जर के लिए मां-बेटी

डेढ़ की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, वसंत विहार इलाके में एक मोबाइल चार्जर के लिए मां-बेटी आपस में लड़ गईं। मां ने बताया कि बेटी ने उनके साथ काफी मारपीट की और दांतों से उन्हें काटा। जबकि बेटी का आरोप है कि मां जबरदस्ती कमरे में घुसकर मोबाइल का चार्जर ले रही थीं। मना करने के बाद भी उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस बात की शिकायत मिलने पर क्रॉस एफआईआर की और मामले की जांच कर रही है।
बेटी ने कमरे में नहीं घुसने दिया
पुलिस को दी शिकायत में वंदना ने कहा कि 31 मार्च को वह अपने घर के बाहर खड़ी फोन पर किसी से बात कर रही थीं, तभी उनका मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए जब वह कमरे में जाने लगी तो बेटी ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया और चार्जर छुपा लिया। वह चार्जर देखने लगीं तो बेटी ने उन्हें धक्का मार गिरा दिया और उनकी गर्दन दबा ली। जिसके बाद उनका फोन छीना।
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने फोन लेने का प्रयास किया तो बेटी ने उनके हाथ में काट लिया। उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए और दोनों को छुड़ाया। उनका इस बात का आरोप है कि बेटी उनके पति के बोलने पर ऐसा व्यवहार करती है।









