भर लें पानी की टंकिया क्योकि अगले दो दिन इन इलाकों में बाधित रहेगी वॉटर सप्लाई

मेट्रो स्टेशन पर ही DMRC द्वारा 1,500 mm डायमीटर वाले साउथ दिल्ली मेन पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य की अभी शुरूआत हो गई है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर ही DMRC द्वारा 1,500 mm डायमीटर वाले साउथ दिल्ली मेन पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य की अभी शुरूआत हो गई है और इसी कारण के चलते 4 और 5 सितंबर को कई दिल्ली के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने वाली है। ऐसे में पानी का भंडारण कर के उस दौरान होने वाली असुविधा से आप पहले ही बच सकते है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दोनों ही दिन टैंकरों से पानी की आपूर्ति भी की जाने वाली है।

इन इलाकों में पानी की समस्या

दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के चलते, इस इंटरकनेक्शन कार्य के चलते इन दो दिन जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी उनमें, बुढ़ेला, दिल्ली कैंट (एमईएस), एनडीएमसी क्षेत्र, डी ब्लॉक जनकपुरी, सागरपुर और आसपास का क्षेत्र,आरकेपुरम, मोतीबाग, नानकपुरा, कटवारिया सराय, बेर सराय, वसंत विहार, वसंत एन्क्लेव, शांति निकातेन, एसडीए, हौजखास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोठ, महरौली का हिस्सा, वेस्टएंड कॉलोनी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, ITO, JNU, AIIMS, सफदरजंग अस्पताल और डियर पार्क जलाशय और वहां के आसपास के इलाके शामिल इसमें हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!