नॉएडा के पार्क की बेंच में फंसी बच्ची के दोनों हाथ की ऊंगली, निकालने के लिए 5 घंटे की मशक्कत
दिली एनसीआर के सेक्टर-53 के सेंट्रल पार्क में खेलने गयी 8 वर्ष की अंशिका स्टील बेंच पर बैठी थी। खेल-खेल में दोनों हाथ बेंच पर रखे और बेंच में

दिली एनसीआर के सेक्टर-53 के सेंट्रल पार्क में खेलने गयी 8 वर्ष की अंशिका स्टील बेंच पर बैठी थी। खेल-खेल में दोनों हाथ बेंच पर रखे और बेंच में बने छेद में उंगलियां डाली। थोड़ा दबाव देकर डाली गई ऊंगलियां फिर उन छेदों में फंस गईं। उंगली निकालने की नाकाम प्रयास के बाद बच्ची काफी रोने लगी तो वहां के लोग जुटे। फिर जिसने देखा वह सब लोग हैरान रह गए और बच्ची को रोता हुआ देख सब परेशान भी हुए।
जानकारी मिलने पर वहां गयी पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेक्टर के रहने वालो ने बच्ची की उंगलियां निकलवाने को सारे प्रयास किये। पर कामयाबी नहीं मिली। खून का संचार बंद होने से नीचे फंसी होने की वजह से ऊंगलियों में सूजन आती जा रही थी। फिर कटर मंगवाकर बेंच का उतना हिस्सा काटा गया। कटी हुई बेंच का हिस्सा उंगलियों को अस्पताल ले गए। फिर डॉक्टरों ने मेहनत शुरू की आखिर में तकरीबन 5 घंटे के बाद मासूम की दोनों उंगलियां बेंच में लगी स्टील के छेद से बाहर निकलीं।
गिझोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह ने कहा कि गांव में एक घर के किराए पर रहता है। माता-पिता नौकरी पर गए थे, बच्ची खेलते हुए सोमवार शाम 6 बजे सेंट्रल पार्क गयी। बेंच के छेद में बच्ची अपनी दोनों हाथों की ऊंगलियां फंसी हुई थी। कुछ देर में बच्ची के दोनों हाथों की एक-एक ऊंगली बेंच के छेद में फंस गई। खून का प्रवाह नहीं चल रहा था बच्ची की ऊंगली सूज गई और वह बेंच के छेद से नहीं निकल सकीं। जिससे बच्ची रोने लगी।
मौके पर आरडब्लूए महासचिव वीरेंद्र सिह नेगी बाकि के सभी निवासियों के साथ पहुंचे। इनकी जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बच्ची की ऊंगली जिस बेंच में फंसी थीं वहां पर एक-एक फीट का हिस्सा गोलाकार में काटकर बच्ची को अस्पताल भेजा गया। रात 11 बजे अस्पताल के करीब बच्ची की ऊंगलियों को बेंच के छेद से निकाला गया। सेक्टर व गांव के निवासियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के प्रयासों की सराहना की है।
बारिश का पानी निकलने को होते हैं बेंच में छेद
हादसे को संज्ञान में लेकर प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम ने भी वहां दौरा किया। विभाग के निदेशक आंनद मोहन ने बताया कि बेंच में छोटे-छोटे छेद बारिश का पानी निकलने के लिए होते हैं। बच्ची की उंगलियां पतली हैं, इसलिए अंदर चली गईं और फंस गई। अगर दबाव से उंगलियां न डाली गई होतीं तो अंदर नहीं जा पातीं।









