दिल्ली

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर एक बार फिर लगी आग, धुए से परेशान है लोग

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आयी है। साइट पर बार-बार आग लगने से स्थानीय लोग काफी परेशान है।

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आयी है। दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब दो बजे आग लगने की सुचना मिली। जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई। इससे पहले 26 अप्रैल को भी आग लगने की घटना सामने आयी थी।

आग लगने के बाद से ही धुए के गुब्बारे उड़ने लगे। धुए से आस-पास रह रहे लोगों को सास लेने में खासी दिक्कत होने लगी। स्थानीय निवासी ने बताया कि घर लैंडफिल साइट से 1 km दूर है। आग के धुए के कारण आंख में जलन होती है। वही सास लेने में काफी दिक्कत होती है। दूसरे निवासी ने कहा कि यहां हर साल अप्रैल-जून के बीच आग लगती है। आग के कारण गर्मी बढ़ जाती है और कई बीमारियां भी सामने आती है।

साइट पर बार-बार आग लगने से स्थानीय लोग काफी परेशान है। लोगों ने कहा कि इस लैंडफिल साइट को हटा दिया जाये क्युकि इस लैंडफिल साइट से लोगों को कई बीमारियां हो सकती है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जारी करें दिशानिर्देश

  • दिल्ली में कूड़े के पहाड़ के आस-पास पेरीफेरी सड़क का निर्माण
  • डीडीएमए के साथ मिलकर आपातकालीन योजना बनाना ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पा सके।
  • दिल्ली के डंपिग साइट के चारों तरफ चार मीटर ऊंची आरसीसी बाउंड्री तैयार करनी
  • एमसीडी स्टाफ और सिक्योरिडी गार्ड, दिल्ली पुलिस,की टीम की नियुक्ती ताकि​ अनधिकृत कूड़ा बीनने वालों पर रोके

Madhavgarh Farmsयह भी पढ़े: रेलवे ने शुरू की खास सर्विस! अब बिना टेंशन आराम से सोए, नहीं छूटेगा स्टेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button