नरेला में जूते बनाने की फैक्टरी में लगी आग, मौके पर दमकल की 16 गाड़िया
देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार की शाम को सवा चार बजे जूते की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे की सुचना मिलने

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार की शाम को सवा चार बजे जूते की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे की सुचना मिलने के बाद दमकल की 16 गाड़ियों को वहां पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद सवा सात बजे आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अभी कूलिंग का काम जारी है। जिसके बाद दमकल कर्मी फैक्टरी में तलाशी अभियान शुरू करेंगे। पुलिस आग लगने की वजह से जांच में जुट गई है।
विभाग के अधिकारियों ने कहा के हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, जो एक बड़ी राहत है। अभी कूलिंग का कार्य जारी है, जिसके बाद फैक्टरी के अंदर विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नरेला दिल्ली का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां सैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्टरियां संचालित होती हैं।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका
आग लगने वाली फैक्टरी जूतों के निर्माण से जुड़ी थी, जहां प्लास्टिक, चमड़ा तथा रसायनिक सामग्री का भंडारण होता है। ऐसी सामग्री आग को तेजी से भड़काती है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। वहां के लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानें और घरों में धुआं घुस गया। राहत यह रही कि कोई बड़ी हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने आग के कारन से जांच शुरू कर दी है। शुरूआती आशंका है कि यह शॉर्ट सर्किट, गैस लीक और लापरवाही से लगी होती है।
दीपावली पर आग की घटनाएं बढ़ीं
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दीपावली की रात 11:30 बजे तक दिल्ली में आग लगने के मामले से जुड़ी 170 से अधिक कॉल्स मिली हुईं। अधिकारियों ने कहा जैसे-जैसे और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, इन हादसे की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।









