Gurugram के नारायणा पब्लिक स्कूल में लगी आग, मौके पर तीन फायर ब्रिगेड
दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 37 सी मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। बता दें, आज यहां पर एक निजी स्कूल में काफी आग लग गई। रहत की बात यह

दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 37 सी मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। बता दें, आज यहां पर एक निजी स्कूल में काफी आग लग गई। रहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी उस वक्त स्कूल में बच्चे नहीं थे।
यह हादसा नारायणा पब्लिक स्कूल का है। गनीमत यह रही कि आग लगते समय स्कूल में कोई भी बच्चा नहीं था। दुर्गा अष्टमी की वजह स्कूल आने के समय में बदलाव किया गया था।
यूनिफॉर्म स्टोर में लगी थी आग
जानकारी के मुताबिक, आग लगने से स्कूल के यूनिफॉर्म स्टोर में लगी थी, जिससे यूनिफार्म के साथ बाकि का सारा सामान भी जल गया। सेक्टर-37 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड मौके पर आयी और आग पर काबू पाया।
आग से किसी के कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का आशंकाहै।









