LPG Cylinder में आग लगने से मचा हड़कंप, आग की चपेट में आया परिवार

दिल्ली के राजनगर पार्ट 2 में सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग जानें का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग रात के समय एक घर में लगी है।

दिल्ली के राजनगर पार्ट 2 में सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग रात के समय एक घर में लगी है। जहां मौके पर 8 लोग मौजूद थे। 

आपको बता दे उन 8 में एक शख़्स वहां से बच निकला था और आस पड़ोस की मदद से आग पर काबू पाने में सहायता ले पाया था। हादसे में किसी की मृत्यु की कोई ख़बर नही है।

हमारी जानकारी के मुताबिक 7 लोगों मे से एक जिसका नाम रवि बताया जा रहा है। उसकी हालत थोड़ी नाज़ूक होने की वजह से अभी अस्पताल में भर्ती है। बाकी परिवार के सदस्यों को भी जलने की वजह से चोटे आई हैं।

दरअसल हुआ ये कि उनमें से एक पीड़िता गाँव से आए अपने ससुर के लिए दूध गरम करने के लिए उठी थी। उसने जैसे ही अपने चूल्हे पर आग लगाई अचानक आग बेकाबू हो के फेल गयी।     

जिसके बाद वहां मौजूद लोग जल गए। आग पर जैसे तैसे काबू पाने के बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया और उनका इलाज भी अच्छे से नहीं हुआ।

Tez Tarrar App

बहराल वहां मौजूद लोगो का यह कहना है कि दमकल की गाड़ी भी आग पर काबू पाने के बाद पहुंची। पीड़ित परिवार को और कुछ नही बल्कि सरकार की मदद चाहिए क्योकिं उनके पास हालात सुधारने के लिए पैसे नही है।

ये भी पढ़े: जानें क्यों करवाचौथ के मौके पर पत्नी ने पति को करवाया गिरफ्तार ?

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!