नरेला की प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मोके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद
देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि आसपास की

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि आसपास की सारी जगह में भी आग लग गयी. दमकल विभाग को इस बात की जानकारी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मिली। जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां उसी वक्त जगह पर पहुंच गईं. आग को बुझाने का प्रयास अब भी चल रहा है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें प्लास्टिक का दाना बनाया जाता है. राहत इस बात की है कि इस घटना में अब तक कोई नुकसान होने किसी जानकारी सामने नहीं आई है.
भीषण आग से अफरातफरी
फैक्ट्री में आग लगने के कारन अब तक पता नहीं लगा है. दमकल विभाग ने आग कर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहा है। आग की वजह से पूरी जगह धुएं का गुबार फैला हुआ है और लोगों में अफरातफरी हो रखी है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। जब नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने हो.

यह भी पढ़ें: फिल्म देखने के शौकीन हैं तो, यहां से उठाए Voucher, मिलेगा टिकट पर Popcorn-ColdDrink मुफ्त









