रामपुरा में रेलवे किनारे लगी झुग्गियों में आग, 80 झुग्गियां हुई राख

देश की राजधानी दिल्ली के लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक रामपुरा में रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों में आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू

देश की राजधानी दिल्ली के लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक रामपुरा में रेलवे लाइन किनारे झुग्गियों में आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह 8:30 बजे लगी। इस हादसे में कम से कम 80 झुग्गियां जल गईं।

आग किस वजह लगी अभी तक नहीं पता चल पाया है। साथ ही किसी के नुकसान होने की जानकारी नहीं है। आग लगने से सैकड़ों झुग्गीवासी बेघर हो गए।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!