दिल्ली में मथुरा रोड के पास झुग्गियों में लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका

देश की राजधनी दिल्ली में आग मामले आए-दिन बढ़ते जा रहे है। डीपीएस मथुरा रोड के पास बनी झुग्गी में भीषण आग लग गई है। दिल्ली दमकल

देश की राजधनी दिल्ली में आग मामले आए-दिन बढ़ते जा रहे है। डीपीएस मथुरा रोड के पास बनी झुग्गी में भीषण आग लग गई है। दिल्ली दमकल विभाग ने इस बात की सुचना देते हुए कहा कि निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास और डीपीएस मथुरा रोड के पीछे झुग्गी में आग लगने की सुचना मिली है। सुचना के अनुसार, यह आग करीब 5 बजकर 03 मिनट पर मिली थी। मोके पर 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। अब जाकर स्थिति कंट्रोल में आयी है। जानकरी के अनुसार, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बता दें, यह घटना बुधवार शाम की है। कुछ ही देर में आग चारों तरफ फैल गई। इस बीच चार से अधिक सिलिंडर फट गए। दमकल विभाग की छह से ज्यादा गाड़ियां काबू पाने के लिए आई थी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीपीएस मथुरा रोड के पीछे स्थित झुगी बस्ती में आग लगने की सूचना बुधवार शाम 5.03 बजे मिली थी। शार्टसर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!