पुरानी दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत, गिरा घर
देश की राजधानी दिल्ली के मोतिया खान इलाके में शनिवार की दोपहर एक भीषण आग लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई. यह हादसा

देश की राजधानी दिल्ली के मोतिया खान इलाके में शनिवार की दोपहर एक भीषण आग लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई. यह हादसा एक घर में हुआ, जहां पर रखे हुए गैस सिलेंडर में धमाके के बाद बाद आग अचानक भड़क उठी. इस भयावह हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग के चलते वहां पर काफी भारी भीड़ इख्ठा थी. तभी एक जोरदार धमाका हुआ और घर का एक हिस्सा गिर गया.
घटना 2 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे की है. दमकल विभाग को मोतिया खान में एक गाय वाली गली से आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई. दमकल की 4 गाड़ियां वहां पर गयी और आग पर काबू पाया. बताया गया कि मकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगी, जिससे पूरा घर जलने लगा. जब तक राहत और बचाव का काम शुरू होता, तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया.
ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग का हिस्सा
वहीं, चौथी मंजिल से एक जली हुई एक लाश भी बरामद हुई. हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मी, स्टेशन ऑफिसर रविंद्र सिंह तथा फायर ऑपरेटर वेद भी घायल हुए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घर में आग लगी थी, तब वहां भारी भीड़ इकट्ठा थी. आग को देखने के चलते ही गैस सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे घर का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा. यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में भी कंपन महसूस किया गया.
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को वहां पर भेजा गया, जिन्होंने आग बुझाने के लिए काफी तेजी से काम किया. कम से कम एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल विभाग इस हादसे की जांच शुरू की कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलेंडर में आग कैसे लगी और धमाका इतना भयावह क्यों हुआ. इस बीच दमकल कर्मियों की सतर्कता से आग आसपास के मकानों तक नहीं फैली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.









