शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

गांधी कालोनी में रविवार की रात को हैंडलूम फैक्टरी में आग लगी। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जल गया। दमकल की दो गाड़ी आग

गांधी कालोनी में रविवार की रात को हैंडलूम फैक्टरी में आग लगी। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जल गया। दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। आग की चपेट में आकर कॉलोनी के बिजली के रूप भी जल गए, जिस कारन से बिजली आपूर्ति की बाधित हुई।

गांधी कॉलोनी में प्रकाश सिंघल की श्री हैंडलूम के नाम से फैक्ट्री है। बताया गया है कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे फैक्टरी से धुआं निकलना शुरू हुआ। धुआं निकलता देख पास के लोगों ने इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। जिस बीच फैक्टरी से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई।

आग तेजी से बढ़ने लगी तथा वहां रहने वाले लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। वहां के लोगों ने इस मामले पुलिस और दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी वहां पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किए। आग ज्यादा लगने की वजह से दमकल की एक और गाड़ी वहां पर बुलाई गई। दमकल की 2 गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई हैं।

दमकल विभाग के निरीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने की रही है। आग बुझाने का भरकस प्रयास हो जा रहा है। आग की चपेट में आकर बिजली के तार भी जल गए। बिजली के तार जलने से कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!