दिल्ली के जाफराबाद में मकान में लगी आग, दम घुटने से हुई युवक की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में वीरवार की शाम को एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दम घुटने से 25 वर्ष के एक युवक

देश की राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में वीरवार की शाम को एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दम घुटने से 25 वर्ष के एक युवक की मृत्यु हो गई। यह हादसा गली नंबर 11, जाफराबाद में शाम साढ़े 6 बजे के बीच हुई। दिल्ली फायर सर्विस को जानकारी प्राप्त होते ही 3 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
प्रारंभिक सुचना के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वहां जैकेट बनाने की एक छोटी फैक्ट्री चली। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, पर उम्मीद है कि फैक्ट्री में रखे हुए ज्वलनशील पदार्थों ने आग को भड़काने में भूमिका निभाई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर इस के चलते एक युवक की जान चली गई।
दमकलकर्मियों को एक शख्स की जली हुई लाश मिली
स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) के संदेश के मुताबिक, वहां से एक जली हुई लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है और पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। आग बुझाने और तलाशी अभियान के बाद भी बाकि की सुचना जुटाने का काम जारी है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैली और मकान में धुआं भर गया, जिसके कारण युवक की दम घुटने से मौत हुई। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रही हैं। आग लगने की सटीक वजह और नुकसान का आकलन करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।









