दिल्ली के आनंद विहार में एक झोपड़ी में लगी आग, जलकर राख हुए 3 लोग
देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से 3 पुरुषों की मृत्यु हो गई है। यह तीनों

देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से 3 पुरुषों की मृत्यु हो गई है। यह तीनों जिंदा जल गए और इनके शव भी मिली हैं। शवों की हालत काफी खराब है क्योंकि वह पूरी तरह जल चुके हैं। मृतकों की शिनाख्त भी हो गई है।
कौन हैं मृतक?
एसटीओ फिरोज ने कहा कि एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 3 पुरुषों की मृत्यु हुई है और उनके शव बरामद के लिए गए हैं। शवों की पहचान जग्गी कुमार, श्याम सिंह तथा कांता प्रसाद से हुई है। यह तीनों ही यूपी के निवासी थे। एसएचओ मनीष तथा आईओ एसआई सोकेन्दर थाना आनंद विहार से आगे की जांच के लिए वहां पर मौजूद हैं।
जैसे ही इस हादसे की सुचना पुलिस को मिली तो वहां पर कुल 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं थीं। पूरा मामला दिल्ली के जीसीआर एन्क्लेव, एनआर गर्ग नर्सिंग होम एवं केन्द्रीय विद्यालय, आनंद विहार का है।
दिल्ली के शाहदरा में भी जिंदा जल गए थे 2 लोग
दिल्ली के शाहदरा में भी कुछ समय पहले एक घर में आग लगने से 2 लोग जिंदा जल गए थे और उनकी मौत हो गई थी। घर से दो जले हुए शव बरामद किए गए थे। वहीं दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। दमकल विभाग के मुताबिक, शाहदरा में एक घर में सुबह 5 बजकर 24 मिनट में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां और टीम मौके पर गई थीं।
जब घर में आग लगी तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। इनमें से दो जले हुए शव बाहर निकाले गए जबकि 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और अस्पताल भेजा गया। ये आग बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी थी। जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह से परिवार बाहर नहीं निकल पाया।









