दिल्ली के शाहीन बाग इलाके की रिहायशी इमारत में लगी आग, 4 गाड़ियां जलकर खाक
शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में वीरवार की सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग

शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में वीरवार की सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां वहां पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने से घरेलू सामान तथा इमारत के पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां जल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग किस कारन से लगी थी वह भी अभी तक पता नहीं चल सका है।
शाहीन बाग इलाके के जंगल में लगी थी आग
इससे पहले, शाहीन बाग इलाके के पास जंगल में 6 अप्रैल यानी रविवार की शाम को आग लगने का मामला सामने आया है। वहां पर दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। हालांकि इस हादसे से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, पर आग की जानकारी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Delhi | A Fire broke out late in the night in a residential building in the Shaheen Bagh area. Eight fire tenders were rushed to the scene, and the fire was doused. There has been no casualty. Three to four cars parked there are damaged.
(Source – Fire Department) pic.twitter.com/dXg99amZys
— ANI (@ANI) April 17, 2025
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को 6:30 बजे सनाबिल मस्जिद, कालिंदी कुंज, शाहीन बाग के पास झाड़ियों में दमकल को आग लगने की जानकारी मिली। जंगल इलाके में आग लगने की वजह से आग तेजी से फैल गई। इससे वहां के इलाके में लोग घबरा गए।
लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फोन कर दमकल विभाग को दी । इसके बाद दमकल की ओर से की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई। खबर लिखे जाने तक दमकल की ओर से आग बुझाने का प्रयास जारी था।









