दिल्ली के कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी आग, मोके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां
देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में काफी अफरा

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल विभाग ने वहां पर जाकर आग पर काबू पा लिया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह सुचना दी.
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, आग की जानकारी शाम 7:56 बजे मिली. यह हाड़ा कनॉट प्लेस के एम-ब्लॉक में इम्पीरियल स्पाइस रेस्टोरेंट में हुई. शुरुआती जांच में पता चला कि आग पहली मंजिल पर मौजूद चिमनी में लगी थी और धीरे-धीरे फैलने लगी.
दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर चार दमकल गाड़ियों को रवाना किया. दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई हताहत नहीं हुआ.
आगे की जांच जारी
फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं हुई. शुरुआती जांच में इसे रेस्टोरेंट की चिमनी में हुए किसी तकनीकी खराबी और ज्यादा गर्मी के कारन से माना जा रहा है. हालांकि, अधिकारियों ने आग के बाकि के संभावित वजह की भी जांच शुरू की है. वहीं, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए आदेश दिए हैं ताकि आने वाले कल में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.









